{"_id":"571cf8bc4f1c1b97388b481e","slug":"free-jam-signal-when-abs-cuts-trijunction","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीईएस कट तिराहा सिग्नल फ्री होते ही जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीईएस कट तिराहा सिग्नल फ्री होते ही जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन नगर चौराहा और भोपुरा तिराहा के बाद रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने एबीईएस कट तिराहा सिग्नल फ्री कर दिया। उम्मीद थी कि एनएच-24 का एक जाम प्वाइंट खत्म हो जाएगा, लेकिन छुट्टी होने के बावजूद शाम होते ही एबीईएस कट तिराहे पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
वाहन रेंग-रेंगकर चले। रात तक कतारें लगी रहीं। सोमवार को इसकी असली परीक्षा होगी। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा, नोएडा, शाहबेरी, क्रॉसिंग्स रिपब्लिक से लालकुआं की ओर जाने वाले और लालकुआं, नोएडा-दिल्ली से आने वाले वाहन क्रासिंग्स की ओर जाते थे तो एनएच-24 पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
जाम प्वाइंट खत्म करने के लिए एबीईएस कट तिराहे को सिग्नल फ्री करने की प्लानिंग की गई। जीडीए ने करीब 2.5 करोड़ की लागत से सुधार कार्य पूरा कराया। दोपहर बाद इसे सिग्नल फ्री कर दिया गया।
विज्ञापन
छुट्टी होने की वजह से एक-दो घंटे तो दिक्कत नहीं हुई, मगर शाम करीब सात बजे से वाहनों की तादाद बढ़ गई और जाम लगना शुरू हो गया।
‘जाम लगने की वजह यह रही कि लोगों को नए ट्रैफिक प्लान की जानकारी नहीं थी। एक-दो दिन में ट्रैफिक स्मूद हो जाएगा। जाम नहीं लगेगा।’
- विजय यादव, जीडीए वीसी
यह है नया ट्रैफिक प्लान
नए ट्रैफिक प्लान में शाहबेरी, ग्रेटर नोएडा से आने वाले ट्रैफिक को लालकुआं की ओर जाने के लिए स्लिप रोड है। यह ट्रैफिक अब लालकुआं लालबत्ती से 200 मीटर पहले यू टर्न लेकर आगे जाएगा। इसके अलावा दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक और विजयनगर से नोएडा की ओर जाने वाला ट्रैफिक एबीईएस अंडरपास के जरिए जाएगा।
अब राजनगर एक्सटेंशन की बारी
टीआई ने बताया कि अब सिग्नल फ्री करने की बारी राजनगर एक्सटेंशन चौराहे की है। इस संबंध में जीडीए अधिकारियों से बात हो गई है। जल्द ही इसे भी अमली जामा पहना दिया जाएगा।