फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraudulent money was deposited in the account of a woman sitting in Spain

Ghaziabad News: स्पेन में बैठी महिला के खाते में जमा होती थी धोखाधड़ी की रकम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent money was deposited in the account of a woman sitting in Spain
कौशांबी। स्पेन में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए दाखिला दिलाने के बहाने हुए धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को नई जानकारी मिली है। जांच में सामने आया कि स्पेन में बैठी महिला के खाते में धोखाधड़ी की पूरी रकम जमा होती थी। पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। दो टीमों को शिकायतकर्ताओं के कागजात और आरोपियों की जानकारी जुटाने में लगाया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि दो टीमों को मामले की हर पहलू से जांच करने में लगाया है। नामजद दो आरोपी भागे हुए हैं। उनकी तलाश में टीम लोकेशन ट्रेस कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विदेश से मेडिकल की पढ़ाई के नाम पर आधी रकम स्पेन में बैठी गिरोह की दूसरी महिला अपने खाते में जमा कराती थी। पीड़ितों ने महिला का नाम सस्मिता बताया है। बाकी रकम अर्चना अपने खाते में लेती थी। सस्मिता वहां पर छात्रों के लिए व्यवस्था करती थी।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली निवासी प्रमोद राघवन ने शिकायत दी थी कि एंजल मॉल में द इंटरनेशनली नाम से कार्यालय खोलकर जालसाजों ने स्पेन में एमबीबीएस व एमडी कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। मुंबई पुलिस मुख्य आरोपी अर्चना गौतम को गिरफ्तार कर चुकी थी। उन्होंने कौशांबी थानेे में अर्चना, उसके भाई राहुल, दोस्त विवेक कुमार, ओंकार, पुष्पक, सागर और शिशुपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed