{"_id":"6ad53456fd5a641ecd06fac9","slug":"fraudulent-itc-worth-sixteen-crore-detected-in-two-firms-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1003650-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो फर्मों में 16 करोड़ की फर्जी आईटीसी पकड़ी, 2.60 करोड़ जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो फर्मों में 16 करोड़ की फर्जी आईटीसी पकड़ी, 2.60 करोड़ जमा कराए
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्टील, लिथियम बैटरी और उनसे संबंधित पार्ट्स के कारोबार से जुड़ी दो फर्मों में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने जांच के दौरान 16 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का मामला पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मों से 2.60 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं।
जीएसटी की संयुक्त अपर आयुक्त सुजाता सिंह ने बताया कि फर्मों की ओर से आईटीसी क्लेम की गई थी। जांच में अनियमितताएं सामने आई हैं। राज्य कर विभाग की उपायुक्त रेखा सिंह के अनुसार, टीम ने 15 और 16 अक्तूबर को एम/एसएवी इंडस्ट्रीज और एम/एसडी स्क्वायर की जांच की। इस दौरान फर्मों के जीएसटी रिटर्न, खरीद-बिक्री के बिलों और संबंधित दस्तावेजों का मिलान किया गया।
स्टॉक की जांच में भी अंतर मिला। एक फर्म में 4.77 लाख रुपये का स्टॉक कम, जबकि दूसरी फर्म में 10.37 लाख रुपये का स्टॉक अधिक पाया गया। विभागीय टीम अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन की जांच कर रही है।