फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraudsters took a loan of Rs 51 lakh on the basis of fake number plate.

Ghaziabad News: जालसाजों ने फर्जी नंबर प्लेट के आधार पर 51 लाख रुपये का लोन ले लिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters took a loan of Rs 51 lakh on the basis of fake number plate.
साहिबाबाद। जालसाजों ने फर्जी नंबर प्लेट के आधार पर 51 लाख रुपये का लोन लेकर पांच ट्रक ले लिए। साहिबाबाद से ट्रक को बरामद किया गया है। लोन की किस्त नहीं भरने पर मामले की जानकारी हुई है। फाइनेंस कंपनी ने जांच की, तो पता चला कि जिस वाहन नंबर पर लोन लिया गया है, वह वाहन नंबर, इंजन नंबर और चेचिस नंबर का वाहन कंपनी की ओर से बनाया गया ही नहीं है। फर्जीवाड़े में आरटीओ, बैंक कर्मचारी, उनके मैनेजर ओर डीएसए की मिली भगत का आरोप है।
विज्ञापन


रजत डबास की आरबीआई के नाम से कंपनी है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी जो वाहनों को लेकर लोन उपलब्ध कराती हैं। उन्हें जानकारी मिली कि उनकी कंपनी के मैनेजर पंकज जैद, डीएसए विनोद, वैभव ने डीलर राकेश के साथ मिलकर शहनवाज नाम के व्यक्ति को पांच ट्रक फाइनेंस कराए गए हैं। पहले ट्रक पर एक लाख रुपए, दूसरे ट्रक पर नौ लाख 80 हजार रुपए, तीसरे ट्रक पर 16 लाख रुपए, चौथे ट्रक पर दस लाख रुपये और पांचवें ट्रक पर 14 लाख 36 हजार रुपए का लोन लिया गया। आरोप हे कि डीलर राकेश कुमार ने दो वाहनों का पैसा उनकी कंपनी के खाते से अपने खाते में लिया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर आरटीओ कार्यालय की मिली भगत से वाहन फाइनेंस कराकर कंपनी को चूना लगाया है। इस मामले में उन्होंने जांच की। जांच में पता चला कि जिन वाहन नंबर पर लोन दिया गया, उसका नंबर, इंजन नंबर ओर चेचिस नंबर के वाहन कंपनी ने बनाए ही नहीं। आरोप है कि उक्त सभी लोग अलग-अलग कंपनियों व बैंकों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल से हुई जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed