{"_id":"689e30609965993a4d03ed0b","slug":"fraudsters-duped-people-of-rs-3879-lakh-by-making-them-invest-in-crypto-currency-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-699896-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रिप्टो करंसी में निवेश करा 38.79 लाख रुपये ठगे, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रिप्टो करंसी में निवेश करा 38.79 लाख रुपये ठगे, केस
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले रोनित कुमार से साइबर ठगों ने 38 लाख 79 हजार 248 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने बगैर अनुमति के ही उनके मोबाइल नंबर को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा और लिंक भेजकर पहले शेयर ट्रेडिंग के टिप्स दिए। इसके बाद मोबाइल एप से क्रिप्टो में निवेश करवाए। उन्होंने वॉलेट से रुपये निकालने का प्रयास किया तो मोटी रकम खातों में ट्रांसफर होने पर मनी लॉड्रिंग का भय दिखाया गया। साथ ही अतिरिक्त धनराशि की मांग की। पीड़ित ने परेशान होकर साइबर थाने में ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन निवासी रोहित कुमार के मुताबिक उन्हें 17 जुलाई को बगैर अनुमति टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग से जुड़े टिप्स दिए जा रहे थे।
इसके बाद उन्हें क्रिप्टोकरंसी में निवेश के लिए टिप्स देकर जुड़ने के लिए कहा गया। पीड़ित को शुरूआत में आरोपियों ने भरोसे में लेने के लिए निवेश पर रिटर्न भी दिया। 17 जुलाई को ही उन्हें एक हजार रुपये के निवेश पर 1650 रुपये, छह हजार रुपये के निवेश पर 8327 रुपये वापस किए गए। इसके बाद उन्हें साइबर ठगों पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित से इसी तरह कुल 49 बार में पांच अगस्त तक 38.79 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। परेशान होकर उन्होंने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।