फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraudsters duped a woman of her gold earrings and cash

Ghaziabad News: जालसाजों ने महिला से सोने के कुंडल और नकदी ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters duped a woman of her gold earrings and cash
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। शोरूम पर नौकरी करके घर लौट रही महिला को जालसाजों ने बातों में उलझाकर सोने के कुंडल और नकदी ठगी ली। पीड़िता चंद्रो देवी (36) ने दो आरोपियों पर ठगी करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है।

नंदग्राम की शनि मंदिर कॉलोनी निवासी चंद्रो देवी ने बताया कि मंगलवार शाम वह शोरूम से ड्यूटी पूरी कर शाम करीब छह बजे घर लौटने लगीं। जब वह मेरठ रोड स्थित सीएनजी पंप के पास आईं तो उन्हें दो युवकों ने रोक लिया। आरोपियों ने आसपास में चोरी और झपटमार होने की बात कही। साथ ही कानों में पहने सोने के कुंडल और पर्स में रखी धनराशि को संभालकर रखने को कहा। पीड़िता के अनुसार दोनों युवकों ने उससे सोने के कुंडल और पर्स में रखे रुपये मांगे।
विज्ञापन

पीड़िता ने दोनों युवकों को कुंडल उतारकर दे दिए और पर्स में रखे पांच हजार रुपये भी उन्हें सौंप दिए। पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह सड़क किनारे एक खोखे के पास बैठी थी। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने दोनों युवकों की तलाश की लेकिन, वह नहीं मिले। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed