फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraudster withdrew more than one lakh rupees by exchanging ATM card from an elderly person

UP: बुजुर्ग को ईद की शॉपिंग के लिए निकालने थे पैसे, जालसाज ने एटीएम कार्ड बदल एक लाख से ज्यादा रुपये निकाले

Sun, 16 Jun 2024 01:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 16 Jun 2024 01:12 PM IST
सार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत एक रिटायर्ड अध्यापक ईद की खरीदारी के लिये एनएच नौ मसूरी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गये। पैसे नहीं निकलने पर वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने हेरफेर कर वृद्ध अध्यापक का एटीएम कार्ड बदल दिया

विज्ञापन
Fraudster withdrew more than one lakh rupees by exchanging ATM card from an elderly person
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत एक रिटायर्ड अध्यापक ईद की खरीदारी के लिये एनएच नौ मसूरी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गये। पैसे नहीं निकलने पर वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने हेरफेर कर वृद्ध अध्यापक का एटीएम कार्ड बदल दिया और 60 हजार की शापिंग तथा खाते से पांच बार में 50 हजार निकाल लिये। अध्यापक को घर जाकर पता चला तो उन्होंने बैंक एकाउंट बंद कराकर पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाई करने की गुहार लगाई है। साईबर सैल में भी शिकायत दी गई है।

विज्ञापन


जनपद हापुड़ के ग्राम पिपलैड़ा निवासी अरशद अली पुत्र अब्दुल कय्यूम शिक्षा विभाग से रिटायर्ड अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात 9:30 बजे वे मसूरी एनएच नौ स्थित बिन्दल पेन्ट के पास एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन से ईद की खरीदारी के लिये पैसे निकालने गये थे। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला मगर कार्ड से पैसे नहीं निकले तो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने अध्यापक को बातों में उलझाकर हेर फेरकरके वृद्ध अध्यापक का एटीएम कार्ड बदल दिया और वहां से चला गया। अध्यापक भी वहां से अपने घर चले गए।
विज्ञापन


मगर कुछ देर बाद ही फोन पर मैसेज आया तो पता चला कि उनके कार्ड से आन लाइन 60 हजार की शापिंग किसी पूरन सिंह निवासी गुडगांव के नाम से की गई तथा 10-10 हजार रूपए 5 बार में सिर्फ पांच मिनट में ही 50 हजार रूपए निकाले गये। पीड़ित अध्यापक ने अपने बैंक में अपना खाता सीज कराकर पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed