{"_id":"5ebe769e8ebc3e90955a752f","slug":"fraud100","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी बेचने का झांसा देकर महिला से ठगे 43 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी बेचने का झांसा देकर महिला से ठगे 43 लाख रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र की इंडस्ट्रीयल एरिया साइट फोर में एक फैक्टरी बेचने का झांसा देकर दिल्ली निवासी महिला से 43 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ लिंकरोड थाने में तहरीर दी है। लिंकरोड पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली विवेक विहार में एक महिला परिवार के साथ रहती हैं। लिंकरोड थाने में दी तहरीर में महिला ने पुलिस को बताया कि साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित एक फैक्ट्री बेचने का झांसा देकर सात लोगों ने उनके साथ ठगी की है। छह करोड़ 62 लाख रुपये में फैक्टरी बेचने का तय किया गया। इसके बाद उन्होंने एडवांस के तौर पर 43 लाख रुपये दे लिए। उनकी देनदारी भी चुकाई। इसके कुछ समय बाद उन्होंने फैक्टरी देने से मना कर दिया। महिला का आरोप है कि उन्होंने कई बार अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन शातिरों ने रुपये वापस नहीं दिए। कुछ समय बाद बदमाशों से रास्ते में उन पर हमला करा दिया। पीड़िता ने लिंकरोड पुलिस ने न्याय की गुहार लगाते हुए सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन