फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 9.75 crore in the name of selling industrial plot

Ghaziabad News: औद्योगिक भूखंड बेचने के नाम पर 9.75 करोड़ की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 9.75 crore in the name of selling industrial plot
-दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड दिलाने के नाम पर कविनगर के व्यापारी राजीव गोयल से 9.75 करोड़ की ठगी की घटना सामने आई है। आरोप है कि आरोपियों ने भूखंड पर अलग अलग बैंकों से फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन भी निकाल लिया। पीड़ित ने कविनगर के ही जेपी चडढा, मनजीत कौर, गुरलीन कौर व प्रदीप जैन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कविनगर निवासी राजीव गोयल ने बताया कि उनकी जेपी चडढा से अच्छी जान पहचान थी। 2014 में उन्होंने बताया कि नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में उसका भूखंड है, जिसको वह बेचना चाहता है। भूखंड को देखने के बाद उनका नौ करोड़ 35 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। पांच करोड़ के आसपास उन्होंने उसी समय उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। 2015 में बैनामा करने की बात हुई तो पता चला कि जेपी चड्ढा ने भूखंड पर सवा चार करोड़ का लोन ले रखा था। आरोपी के कहने पर उन्होंने 4.75 करोड़ रुपये कैपिटल गेन के साथ आरोपी को और दे दिए। लेकिन आरोपी ने बैनामा नहीं किया। बार बार कहने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। रकम वापस होने की उम्मीद खत्म होता देख पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-शाॅपिंग कॉम्पलेक्स में दुकान के नाम पर 85 लाख की ठगी
बुलंदशहर रोड शॉपिंग काॅम्पलेक्स में दुकानें बेचने के नाम पर राजनगर के अनिल बंसल से 85 लाख की ठगी हो गई। मामले में उन्होंने बिल्डर प्रशांत गर्ग व निशांत गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनिल बंसल ने बताया कि उनकी मुलाकात 2015 में प्रशांत गर्ग व निशांत गर्ग से हुई थी। उन्होंने बताया कि वह एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स बना रहे हैं। इसमें वह निवेश करें तो मोटा मुनाफा हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को पहले 40 लाख रुपये दिए, 10 लाख अपने बेटे से ट्रांसफर कराए और 35 लाख रुपये अपने रिश्तेदार से आरोपी को दिला दिए। रकम देने के सालों बीतने के बाद भी बैनामा नहीं हुआ। बाद में पता चला कि भूखंड की ऑथरिटी से स्वीकृति भी नहीं थी। आरोपियाें से जब उन्हाेंने तकादा किया तो वह धमकी देने लगे। परेशान होकर उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed