फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 80 lakh using credit cards of 17 people

Ghaziabad News: 17 लोगों के क्रेडिट कार्ड से की 80 लाख की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 80 lakh using credit cards of 17 people
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में एक मोबाइल की दुकान चलाने वाले शातिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 लोगों के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर स्कीम देने का लालच देकर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। अब सभी 17 लोगों क्रेडिट कार्ड की किस्त और जुर्माने से परेशान हैं। आरोप है कि उन्हें पेनाल्टी समेत 90 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मामले में नोएडा सेक्टर 82 के रहने वाले मनोज नौटियाल ने मधुबन बापूधाम थाने में गुलफसा, मोहम्मद आसिम, महेश कुमार, मीनाक्षी, जिया चौधरी, अब्दुल कादिर, दिलफरोज, काजल और भावना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर उन्हें जाल में फंसाया कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कराने पर उन्हें कैशबैक स्कीम समेत अन्य गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे। बाद में आरोपियों ने न तो क्रेडिट कार्ड की किस्त जमा की और न ही रुपये लौटाए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


---

इन लोगों से हड़पे रुपये

मनोज नौटियाल से 9.79 लाख, संजय कुमार से 6.06 लाख, प्रमोद कुमार से 3.10 लाख, राजेंद्र जायसवाल से 5.02 लाख, शिवशंकर से 3.38 लाख, संजीव कुमार से 3.68 लाख, उपकार वाजपेयी से नौ लाख, गिरीश चंद्र से 1.53 लाख, विकास कुमार से 11 लाख, प्रवीन कुमार से 3.38 लाख, प्रवीण कुमार से 5.07 लाख, उत्पल यादव से 1.69 लाख, सुनील कुमार से 1.69 लाख, भास्कर सिंह से 1.30 लाख, संतोष झा से 1.69 लाख और रीटा सिंह से 39 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे करते थे धोखाधड़ी
मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी एक मोबाइल कंपनी की स्कीम बताकर डीलर से मोबाइल खरीदने के लिए उनके क्रेडिट कार्ड से मोबाइल खरीदने पर कैशबैक का लालच देता था। शुरुआत में उसने उन्हें रुपये भी लौटाए और कैशबैक भी दिया। विश्वास जीतने के बाद उसने लोगों के क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपये की ट्रांजेक्शन की लेकिन बाद में न तो रुपये लौटाए और न ही क्रेडिट कार्ड की किस्त जमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed