{"_id":"6831a96eb7ef8f5d24035f7f","slug":"fraud-of-rs-7-33-lakh-on-pretext-of-getting-a-job-in-merchant-navy-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मंत्री जी से जान पहचान है', कभी ज्वाइनिंग लेटर तो कभी आईडी कार्ड जारी कराने के नाम पर ठगे 7.33 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मंत्री जी से जान पहचान है', कभी ज्वाइनिंग लेटर तो कभी आईडी कार्ड जारी कराने के नाम पर ठगे 7.33 लाख
Sat, 24 May 2025 04:46 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 24 May 2025 04:46 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7.33 लाख रुपये की ठगी हुई है। नौकरी न लगने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर गांव सराय छबीला निवासी युवक से 7.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि आरोपी ने महाराष्ट्र के मंत्री उदय सावंत से जान पहचान का झांसा दिया और ठगी कर ली। नौकरी न लगने पर अब आरोपी ठगी की धनराशि भी वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी को शिकायत देकर कोतवाली देहात के गांव सराय छबीला निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त शाहनवाज के पास आता-जाता है। आरोप है कि इसी दौरान उसकी मुलाकात इरशाद माहमूद मुल्ला निवासी लोधा क्राउन टलौजा सिटी खोनी बाईपास कल्यान मुंबई से हुई।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान इरशाद माहमूद मुल्ला ने मर्चेंट नेवी की कंपनी ओएसएम थोम में 600 डॉलर प्रतिमाह की नौकरी लगवाने की बात कही। आरोप है कि नौकरी के लिए मना करने के बाद भी आरोपी बार-बार नौकरी लगवाने और महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सावंत से अच्छे संबंध होने की बात करता रहा।
विज्ञापन
जिसके चलते आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने मार्च 2024 में साढ़े तीन लाख रुपये नकद दे दिए।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कभी ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर तो कभी आईडी कार्ड जारी कराने के नाम पर कुल 7.33 लाख रुपये ले लिए। जब धनराशि लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो आरोपी से ज्वाइनिंग लेटर दिलाने की बात कही।
आरोप है कि ज्वाइनिंग लेटर में कमी बताकर और रुपये मांगे गए, लेकिन उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया। साथ ही रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने परिवार समेत हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।