फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 60 lakh in the name of investment

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 60 lakh in the name of investment
गाजियाबाद। गुजरात में बन रहे प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में निवेश कर सिंगापुर और दुबई में रहने का सपना दिखाकर दो लोगों से 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में सेवानिवृत्त सूबेदार सकलदेव सिंह और ज्ञानेश राजा ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ज्ञानेश राजा ने बताया कि 2022 में एक परिचित के माध्यम से उन्हें गुजराज धोलेरा के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी हुई। उन्हें बताया गया कि सेमी कंडक्टर के लांच से जुड़े गुजरात के शहर में नेक्सा एवरग्रीन नाम की कंपनी 1800 बीघा जमीन खरीदकर उस पर प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कंपनी की ओर से होटल में सेमिनार कराए गए और निवेश करने के बाद अच्छा मुनाफा मिलने की जानकारी दी। विश्वास करके उन्होंने कई बार में 59.43 लाख रुपये निवेश कर दिए। उन्हें धोलेरा में साइट पर भी ले जाया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। ऐसे ही विजयनगर के रहने वाले सकलदेव सिंह से भी 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। दोनों ने नेक्सा एवरग्रीन कंपनी के एमडी रणवीर विजारणिया, सुभाष विरजारणिया, वीरबल तेतरवाल, युगल किशोर, विनोद कुमार, सुधीश, उपेंद्र, रुधाराम, संजय पिलानी, शर्मिला, अंजू, सुमन मिल, अमरचंद्र, नियाज मोहम्मद, शीतल सैनी, नेमीचंद, मदनलाल, अमित कुमार और चंद्रपाल सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed