फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 41 lakh in the name of selling a house

Ghaziabad News: मकान बेचने के नाम पर 41 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 41 lakh in the name of selling a house
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में रहने वाले देवेंद्र कुमार ने पिता-पुत्र पर मकान बेचने के नाम पर 41 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि देवेंद्र कुमार के अनुसार उन्होंने गोविंदपुरम में ही रहने वाले श्वेतांशु कुमार सक्सेना से उनके गोविंद विहार कालोनी में स्थित मकान का सौदा 2.56 करोड़ रुपये में किया। इसका बैनामा मार्च 2025 में कराना तय हुआ। बतौर पेशगी उन्होंने तीन-चार ट्रांजेक्शन में श्वेतांशु सक्सेना और उनके बेटे स्पंदन सक्सेना के बैंक खातों में 41 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

समयावधि पूर्ण होने पर वह रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे लेकिन दोनों पिता-पुत्र बैनामा कराने नहीं पहुंचे। बताया कि आरोपियों ने बहाना बनाया और अगली तारीख दी। आरोप है कि श्वेतांशु और उनके बेटे स्पंदन सक्सेना ने गाली गलौज कर परिवार की हत्या कराने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed