फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 31 lakh 10 thousand on earning profit by investing in mutual fund

Ghaziabad News: म्यूचुअल फंड में निवेश कर मुनाफा कमाने पर 31 लाख 10 हजार की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 31 lakh 10 thousand on earning profit by investing in mutual fund
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में एकमुश्त इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश कर मुनाफा कमाने के बहाने युवक से 31 लाख, 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। निवेश की रकम और मुनाफा निकासी की एवज में पांच लाख रुपये जमा कराकर ठगों ने खाता बंद कर दिया। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि सात नवंबर को उनके पास अनजान नंबर से युवती ने कॉल की और एकमुश्त इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का तरीका बताकर मुनाफा कमाने के लिए जाल बिछाया। योजना में फंसते हुए वह युवती से अपने हर सवाल का जवाब पूछते रहे। बाद में बातचीत फाइनल होने पर उन्हें युवती ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दो लाख रुपये से डीमेट खाता बना दिया। सबसे पहले उन्होंने खाते में दस लाख रुपये निवेश किए फिर दूसरी बार में दो लाख रुपये, तीसरी बार में आठ लाख रुपये और चौथी बार में 6 लाख 10 हजार रुपये निवेश किए।
विज्ञापन

इस तरह उन्होंने कई बार में रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि कुछ समय बाद उन्होंने रुपये और मुनाफा निकालना चाहा तो युवक ने पांच लाख रुपये मा करने की शर्त रख दी। वह परेशान हो गए और दोस्तों से क्रेडिट कार्ड के जरिए पांच लाख रुपये उधार लेकर खाते में जमा करा दिए लेकिन बाद में ठगों ने उनका खाता बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उनका फोन नंबर भी ब्लाॅक कर दिया। उन्होंने 31 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर सेल को शिकायत दी। साहिबाबाद एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि खाते और मोबाइल नंबर की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टास्क से रुपये कमाने के एवज में तीन लाख, आठ हजार ठगे :
वैशाली की एकता श्रीवास्तव के पास अनजान नंबर से कॉल आई। उन्हें टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर अलग-अलग टास्क दिए। शुरुआत में प्रीपेड टास्क देकर निवेश कराया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि ठगों ने उनसे कई बार में तीन लाख आठ हजार 290 रुपये खाते में जमा करा लिए। निवेश की रकम और मुनाफा निकाले पर ठग ने और रुपये जमा करने की शर्त रखी है। कौशांबी थाने में ठगी का मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed