फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 30 lakh in the name of getting a plot from MLA's husband, case registered against two

Ghaziabad News: विधायक के पति से प्लॉट दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी, दो पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 30 lakh in the name of getting a plot from MLA's husband, case registered against two
मोदीनगर। भाजपा विधायक के पति से प्लॉट दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार एक महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोदीनगर से भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच के पति डॉ. देवेंद्र शिवाच नगर के जानेमाने सर्जन हैं। किदवईनगर कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर बाबू और मेरठ के भूड़ बराल निवासी इकबाल के माध्यम से कादराबाद की रामवाटिका में पांच सौ वर्ग गज के प्लाट का सौदा 35 लाख में तय हुआ। विधायक पति ने विक्रेता के खाते में मई 2022 में तीन बार में तीस लाख रुपये का भुगतान कर दिया। निर्धारित तिथि आने पर विक्रेता ने बैनामा नहीं किया और कई महीनों तक टालने के बाद बैनामा करने से इन्कार कर दिया। आरोपी ने कुछ माह बाद रकम लौटाने का वायदा किया। समय आने पर आरोपी रकम लौटाने से भी मुकर गया। आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी ने विधायक पति से अभद्रता की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद विधायक पति ने मामले की शिकायत डीसीपी ग्रामीण जोन से की। ग्रामीण जोन के आदेश पर मोदीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेरठ के ध्यानचंद नगर निवासी पंकज सैनी और मंजू देवी निवासी धनतला मेरठ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed