फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 18.69 lakh by pretending to get profit in investment

Ghaziabad News: निवेश में फायदा होने का झांसा दे 18.69 लाख की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 18.69 lakh by pretending to get profit in investment
गाजियाबाद। निवेश के नाम पर साहिबाबाद के श्यामपार्क के नवीत राज को साइबर ठगों ने 18.69 लाख की चपत लगा दी। ठगों ने पहले 20 हजार अपने खाते में ट्रांसफर कराए। फिर विश्वास दिलाने के लिए 4700 रुपये मुनाफा बताकर नवीत के खाते में भेज दिए। इससे उनका विश्वास बढ़ गया। मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवीत राज ने बताया कि उनके पास छह जनवरी को फोन आया था। बात करने वाले ने खुद को निवेश कंपनी का अधिकारी बताया। ठग ने कहा कि वह छह माह में ही रकम को दोगुनी तक करा देते हैं। उनके पास बाजार के विशेषज्ञ हैं, जो पैसे को बड़ी कंपनियों में लगाकर मैनेज करते हैं। उसने किसी दूसरे व्यक्ति से भी उनकी बात कराई। जिसने खुद को कंपनी का बड़ा अधिकारी बताया। ठगों ने उनको कुछ एप डाउनलोड कराए। कुछ दस्तावेज भी मंगवा लिए। शुरूआत में उनसे 20 हजार रुपये भेजने को कहा। इसके बाद उनको 4700 रुपये मुनाफा बताकर उनके खाते में भेज दिए गए। इसके बाद उनका विश्वास बढ़ गया। फिर ठगों ने उनसे 13 बार में 18.69 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। डाउनलोड किए गए एप के वॉलेट में मुनाफा तो दिख रहा था, लेकिन प्रयास के बाद भी पैसा नहीं निकल पा रहा था। बात करने पर ठगों ने कहा कि उनको टैक्स के रूप में और पैसा जमा करना पड़ेगा। लेकिन उनके पास और पैसे का इंतजाम नहीं था। जब ठगों को लगा कि और पैसा नहीं मिलेगा तो उन्होंने संपर्क तोड़ दिया। डाउनलोड कराए गए एप ने भी काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उनको ठगी का पता चला। इस बारे में एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि जिस खाते में रकम गई है, उसके जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है। खाते में जमा रकम के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed