फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 17 lakh in the name of selling a house

Ghaziabad News: मकान बेचनेे के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 17 lakh in the name of selling a house
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में स्क्रैप कारोबारी से मकान बेचने के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। मामले में कारोबारी मुस्ताक ने फारूख व उसके बेटे व भतीजे के खिलाफ नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घंटाघर नई बस्ती निवासी मुस्ताक ने बताया कि उनकी कई साल से फारूख, उसके बेटे व भतीजे से जान पहचान थी। करीब तीन साल पहले फारूख ने कहा कि वह अपना 400 वर्गगज का प्लॉट बेचना चाहता है। इसपर उन्होंने कहा कि उनके पास इतना बड़ा प्लॉट खरीदने के पैसे नहीं हैं। फारूख कहने लगा कि कोई बात नहीं तुम 50 वर्ग गज के प्लॉट खरीदने का इंतजाम कर लो और किस्तों में पैसा दे देना। सौदा तय होने के बाद उन्होंने 18 लाख रुपये ढाई साल में फारूख को दे दिए। जब बैनामे का समय आया तो फारूख ने बैनामा करने से इन्कार कर दिया। तकादा करने पर काफी प्रयास के बाद एक लाख आरोपी ने लौटाए। अब आरोपी अपने बेटे व भतीजे के साथ मिलकर उनको जान से मारने की धमकी देने लगा। लेनदेन के साक्ष्य और वीडियो भी उनके पास है। अब पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच शुरू करा दी गई है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed