फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 1.25 lakh in the name of getting flat and loan

Ghaziabad News: फ्लैट व ऋण दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.25 lakh in the name of getting flat and loan
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के सुभाष नगर घूकना में रहने वाले संजय कुमार के साथ फ्लैट और ऋण दिलाने का झांसा देकर सवा लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


सुभाष नगर घूकना निवासी संजय कुमार ने विनीत कुमार निवासी नंदग्राम के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि विनीत कुमार ने उन्हें आवासीय योजना में फ्लैट दिलाने व लोन कराने का झांसा दिया था। आरोप है कि उन्होंने आरोपी को कई बार में सवा लाख रुपये दिए, लेकिन न तो कोई फ्लैट मिला और न ही कोई पैसा वापस किया। पीड़ित ने जब आरोपी से पैसों का तकादा किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed