{"_id":"65148743e78b322993005f50","slug":"fraud-of-rs-125-crore-by-promising-18-percent-profit-on-investment-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2723-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निवेश पर 18 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निवेश पर 18 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-18 में गार्डेनिया ग्रीन्स सोसायटी के राघवेंद्र शर्मा से बिजनेस में निवेश पर मुनाफा देने के बहाने एक करोड़ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोप है कि परिचितों ने उन्हें कारोबार में निवेश करने के लिए योजना बताई। पुलिस फर्म मालिकों का पता कर रही है।
उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि अविनाश शर्मा और उनकी पत्नी नीलम शर्मा का मध्यप्रदेश में राधेकृष्णा इंटरप्राइजेज, माधव इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। साल 2017 में अविनाश ने माइनिंग का कारोबार करने के लिए उनसे 22 लाख रुपये का लोन लिया था। इस बीच उन्हें झांसा दिया कि वह लोन का पैसा मुनाफे के साथ वापस करेंगे। कुछ महीनों बाद उन्हें 11 लाख रुपये, डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुनाफे के साथ वापस दिए। आरोप है कि दंपती ने विश्वास जीतने के बाद उनसे अभद्रता करना शुरू कर दिया। मामला शांत होने पर दंपती उनके घर आए और फर्म व खनन का कारोबार शुरू करने के लिए पैसे मांगे। झांसा दिया कि उसके मध्य प्रदेश सरकार से अच्छे संंबंध हैं साथ ही केंद्र सरकार से कई अवार्ड मिल चुके हैं। उनके साथ निवेश करने पर पैसे और मुनाफा मिलेगा। आरोपों के मुताबिक, दंपती ने उनसे कई महीनोंं में एक करोड़ 25 लाख रुपये अलग-अलग मद में ले लिए। इसकी एवज में उन्हें 18 प्रतिशत मुनाफा देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने जब दंपती से पैसे मांगे तो उन्हें मना कर दिया। दोबारा पैसों की मांग करने पर धमकी दी। मामले की शिकायत उन्होंने डीसीपी ट्रांसहिंडन से की। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंदिरापुरम कोतवाली में धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लेन-देन के कागजात के आधार पर जांच की जा रही है।
-