फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 1.18 crore by making fake bills

Ghaziabad News: फर्जी बिल बनाकर 1.18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.18 crore by making fake bills
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने एक व्यवसायी की शिकायत पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ऋषभ तोमर नामक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि राहुल कुलश्रेष्ठ नाम के एक आईटी व्यवसायी ने फर्जी बिलों और दस्तावेजों का उपयोग करके उनसे 1.18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित ऋषभ तोमर जो कि मसर्स माइक्रोस आईटी सॉल्यूशन के मालिक हैं और राहुल कुलश्रेष्ठ जो मेसर्स डीटोक्स डिजिटल के मालिक हैं, पिछले कई सालों से एक साथ काम कर रहे थे। ऋषभ तोमर ने आरोप लगाया है कि अप्रैल 2023 तक सब कुछ ठीक था, लेकिन उसके बाद राहुल कुलश्रेष्ठ ने उनकी कंपनी के अकाउंट डिपार्टमेंट को फर्जी बिल भेजना शुरू कर दिया और पैसे लेते रहे। जब ऋषभ तोमर ने काम न मिलने पर राहुल कुलश्रेष्ठ से अपना हिसाब मांगा, तो राहुल ने यह कहकर टाल दिया कि जल्द ही काम मिलेगा। हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि राहुल कुलश्रेष्ठ की कंपनी या ऑफिस जैसी कोई चीज अब मौजूद नहीं है। शिकायतकर्ता ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी प्राप्त की, जिससे यह खुलासा हुआ कि राहुल कुलश्रेष्ठ ने जितने भी दस्तावेज दिए थे, वे सभी फर्जी थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब ऋषभ तोमर ने अपने पैसे वापस मांगे तो राहुल कुलश्रेष्ठ ने उन्हें धमकी दी और कहा कि पुलिस में उनकी अच्छी पकड़ है और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article