फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of more than 100 crores in the name of investment in the company

Ghaziabad News: कंपनी में निवेश के नाम पर 100 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud of more than 100 crores in the name of investment in the company
इंदिरापुरम। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के लोगों के साथ कंपनी में निवेश के नाम पर 100 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्टर दिल्ली के गांधीनगर निवासी रमेश ठाकुर ने राजीव और ललित कबाना के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि दोनों ने विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश के नाम पर रकम जमा कराई और हड़प ली। ललित मुख्य आरोपी है, जो दुबई भाग गया है।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि वह और उनका दोस्त संजय वर्मा काफी समय से साझेदारी में कारोबार कर रहे हैं। संजय भी गांधीनगर में ही रहता है। पांच साल 2020 में ही पहले दोनों ने स्वास्तिक गोल्ड क्रिएशन नाम से कंपनी बनाई। इसका आफिस नोएडा के सेक्टर 23 में खोला। कंपनी सोने में निवेश कराती थी। 2020 में ही कंपनी के दफ्तर में राजीव वर्मा मिलने के लिए आया।
विज्ञापन

उसने विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश की योजना बताई। इसमें मोटा मुनाफा होने का दावा किया। इसके बाद उसने नोएडा के सेक्टर 63 स्थित आफिस में बुलाया। यहां कबाना कैबिटल के बारे में बताया। कहा कि यह बड़ा ब्रोकर है जो निवेश कराता है। इसके बाद उसने ललित से मिलवाया। उसे कबाना कैपिटल का मालिक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने झूठ बोलकर उनसे 70 लाख रुपये जमा करा लिए। संजय से पांच लाख जमा कराए। संजय और दीपक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों और परिचितों से भी निवेश कराया। मोटे मुनाफे की उम्मीद में सबने रकम जमा करा दी। राजीव झांसे पर झांसा देता रहा। पांच साल में 100 करोड़ से ज्यादा उसे दिए लेकिन किसी की रकम वापस नहीं की।
झूठ बोलकर बंद कर दिया दफ्तर
दीपक ने बताया कि वे लोग जब रकम वापसी की मांग करते तो राजीव झूठ बोल देता। उसने कहा कि किसी ने विदेशी मुद्रा व्यापार करने वाली उनकी कंपनी की शिकायत कर दी है। इससे दिक्कत आ रही है। एक महीने में रकम मिल जाएगी लेकिन समय बीतने पर भी नहीं मिली। इसके बाद राजीव ने दफ्तर बंद कर दिया। ललित के बारे में पता चला कि वह दुबई भाग गया है। कुछ दिन पहले राजीव ने कह दिया कि उसे परेशान न किया जाए। वह बर्बाद हो चुका है। उसके पास पैसा नहीं बचा है।

राजीव और ललित कबाना के दफ्तर में दबिश दी गई। दोनों नहीं मिले। उनकी तलाश की जा रही है। केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है - अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed