फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of 63 thousand rupees by giving fake ticket of Germany

Ghaziabad News: जर्मनी का नकली टिकट देकर 63 हजार रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 63 thousand rupees by giving fake ticket of Germany
खोड़ा। थानाक्षेत्र के प्रताप विहार निवासी श्रीकांत यादव से साइबर ठगों ने जर्मनी की फ्लाइट का टिकट बुक करने के नाम पर 68 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामला पांच फरवरी का है, लेकिन साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के भी चार महीने बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे में श्रीकांत यादव ने बताया कि पांच फरवरी को उन्होंने माई ड्रीम्स माई हॉलीडे नाम की कंपनी के जरिए दिल्ली से जर्मनी की फ्लाइट टिकट बुक की थी। इसके बदले में उन्होंने नीरज कुमार उपाध्याय नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में 68 हजार रुपये हस्तांतरित किए थे। जब उनके पास एजेंट ने टिकट भेजा तब पता चला कि टिकट नकली था। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर की थी। इसके बाद 18 जून की रात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर हेल्पलाइन की जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया है। जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसकी जानकारी बैंक से मांगी गई है। साइबर विशेषज्ञों की टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed