{"_id":"6797dae3ecaec901550fc037","slug":"fraud-case-filed-against-brothers-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-561642-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
गाजियाबाद। चिरंजीव विहार के चेतन कौशिक ने कोर्ट के आदेश पर सिहानीगेट थाने में अपने तीन भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि भाइयों ने मां के नाम दर्ज मकान को उनकी मौत के बाद अपने नाम करा लिया। वारिसान व अन्य प्रपत्रों में भी उनका नाम दर्ज नहीं कराया।
पीड़ित ने बताया कि उनके पिता का निधन पहले हो चुका है। 25 मई 2021 को उनकी मां की मौत हो गई। उनकी मां के नाम एक मकान था, जिसमें विरासत के हिसाब से उनका नाम भी दर्ज होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तीनों भाई सुनील, नितिन, संजय ने मिलकर फर्जी वारिसान बनवा लिया और उस आधार पर मकान भी अपने नाम करा लिया। इस मामले की शिकायत शुरुआत में उन्होंने पुलिस से की। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्जकर जांच करने का आदेश दिया। इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से साक्ष्य मांगे गए हैं। उसी आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।