फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud and fraud of Rs 24.65 lakh

Ghaziabad News: धोखाधड़ी कर 24.65 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud and fraud of Rs 24.65 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र की यमुनापुरम कालोनी निवासी एक फर्म संचालक ने अपने कर्मचारी पर धोखाधड़ी कर विभिन्न चेक के माध्यम से 24.65 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। अब आरोपी पीड़ित का फोन भी नहीं उठा रहा। पीड़ित की शिकायत पर देहात कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उसने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

यमुनापुरम कालोनी निवासी मेघ सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसकी जय हनुमान सिक्योरिटी के नाम से एक फर्म संचालित है। जिस पर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक वर्ष 2018 से नौकरी कर रहा था। आरोपी पर फर्म में टेंडर अनुबंधित बस से संबंधित और बैंक आदि का कार्य व फील्ड का पूरा कार्य करने की जिम्मेदारी उसी की थी। गत 24 अक्तूबर को पीड़ित ने आरोपी के खाते में किसी काम से करीब 24 हजार रुपये जमा कराए थे। जिसके बाद 25 अक्तूबर को आरोपी ने पीड़ित को किसी काम के संबंध में फोन पर बात की, जिस पर पीड़ित ने आरोपी को अपने घर यमुनापुरम संबंधित कागजात लेने के लिए भेज दिया था। उसी दौरान आरोपी पीड़ित के घर से हस्ताक्षर की हुई चेकबुक समेत विभिन्न कागजात ले गया था। जिनका उसने गलत इस्तेमाल किया। पीड़ित ने सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि आरोपी ने उनका पासवर्ड ही बदल दिया है। पीड़ित ने इसके बाद अपना पुराना लेखा जोखा देखा तो उसमें भी काफी गड़बड़ी नजर आई। उसने इस संबंध में थाना पुलिस से भी शिकायत की। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, अब एसएसपी ने देहात कोतवाली पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed