{"_id":"64a867db961cc0fe5f00e6c6","slug":"fraud-accuseds-shop-worth-160-crore-seized-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-405-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: धोखाधड़ी के आरोपी की 1.60 करोड़ की दुकान की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: धोखाधड़ी के आरोपी की 1.60 करोड़ की दुकान की सीज
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी धनपाल की टीला मोड़ पुलिस ने दुकान को सीज कर दिया। एसीपी शालीमार गार्डन के नेतृत्व में पुलिस ने दुकान पर नोटिस बैनर लगाकर सीलिंग की कार्रवाई की। पुलिस उसकी अवैध संपत्तियों का पता कर रही है।
एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि लोगों को जाल में फंसाकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी धनपाल पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई चल रही है। पुलिस जांच में आया कि उसने धोखाधड़ी की रकम से विभिन्न जगह अवैध संपत्ति बना ली है। वह लिंक रोड थाना क्षेत्र की रामप्रस्थ कालोनी में रहता है। शालीमार गार्डन में प्लाट संख्या-15 दुकान नंबर-3 का अवैध धन से अर्जित किया था। इसकी वर्तमान लागत एक करोड़ 60 लाख रुपये है। टीला मोड़ पुलिस ने कार्रवाई से पूर्व लाेगों को दुकान के बारे में जानकारी दी। इसके बाद शटर पर नोटिस चस्पा किया।