फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fourth accused arrested in interior designer's murder case

Ghaziabad News: इंटीरियर डिजाइनर की हत्या के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in interior designer's murder case
गाजियाबाद। नंदग्राम पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार की हत्या के मामले में फरार चल रहे अंकुर निवासी खरकाली, बीबीनगर बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अंकुर मुख्य आरोपी पवन के साथ तरुण पंवार की हत्या में शामिल था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अभी चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम सलोनी अग्रवाल ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर अंकुर फरार हो गया था। उसकी तलाश में उसके खरकाली स्थित घर व उत्तराखंड में दबिश दी जा रही थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को हिंडन विहार गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पवन की साली अंजली से तरुण के संबंध थे, यह बात पवन को पता चली तो वह तरुण से चिढ़ने लगा। पहले रस्सी से पवन का गला घोंटा गया फिर उसके सिर में डंडा मारा गया। जब वह मर गया तो वह तब तक मकान के बाहर खड़ा रहा, जब तक वह उसके शव को लेकर अन्य लोग निकल नहीं गए। उसके साथ जीते भी बाहर खड़ा था। पवन ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर शव के छह टुकड़े किए और उनको नहर में फेंका।
विज्ञापन

दीपांशु ने किया था फोन
अंकुर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि तरुण को पवन के दोस्त दीपांशु ने फोन कर अपने किराये के मोरटा स्थित घर पर इंटीरियर का काम कराने के बहाने बुलाया था। वहां पवन व अन्य लोग पहले से मौजूद थे। पवन ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखा था, उसके चेहरे से नकाब उतर गया तो तरुण ने उसको पहचान लिया। वह उसकी रिपोर्ट न कर दे, इस वजह से उसने उसकी हत्या करने का इरादा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
पुलिस ने अंजली, वंश व पवन को गिरफ्तार कर कार, दंराती व अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए है। दीपांशु, अंकित, अंजली के जीजा अक्षय व जीते की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सलोनी अग्रवाल, एसीपी नंदग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed