{"_id":"587bca194f1c1b3803efe7dd","slug":"fourteen-million-te-ldhaun-twa-gobind-singh-khaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख ते एक लड़ाऊं, तवै गोविंद सिंह नाम कहाऊं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा लाख ते एक लड़ाऊं, तवै गोविंद सिंह नाम कहाऊं
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
गुरु गोविंद सिंह के 150वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान हापुड़ चुंगी और नवयुग मार्केट के सामने रूट डायवर्ट करना पड़ा, जिस हापुड़ रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से पंज प्यारों और गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में दोपहर 12:30 बजे गांधी नगर गुरुद्वारे से नगर कीर्तन का शुभारंभ हुआ। नगर कीर्तन बैंड बाजे, झांकियां, घोड़े, भालों के साथ-साथ करतब करते युवा व स्कूली बच्चों की भीड़ सभी को आकर्षित कर रही थी।
नगर-कीर्तन गांधीनगर से होते हुए चौधरी मोड़, बजरिया गुरुद्वारा, हापुड़ तिराहा गुरुद्वारा, जगदीश नगर गुरुद्वारा वाली रोड और पुराने बस अड्डे से होते हुए कविनगर सी ब्लॅाक गुरुद्वारा पर समाप्त हुआ। शहर के मुख्य मार्गों से निकल रहे नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
नगर कीर्तन में हरप्रीत सिंह जग्गी, सरदार एसपी सिंह, सुखविंदर सिंह, रवींद्र सिंह जौली, मंजीत सिंह, कुलवंत सिंह, दलजीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। रैली के शुभारंभ के दौरान मेयर अशु वर्मा, भाजपा नेता अतुल गर्ग, अशोक चावला आदि पहुंचे।
नगर कीर्तन के दौरान जीटी रोड, हापुड़ रोड और अंबेडकर रोड पर दोपहर से शाम तक वाहन रेंगते रहे। हापुड़ चुंगी से पुराना बस अड्डे की तरफ जा रहे भारी और चार पहिया वाहनों को डायवर्ट कर एएलटी और कविनगर थाने के सामने से निकाला गया, लेकिन फिर भी जाम की स्थिति बनी रही।