{"_id":"666cae3c31ec71aa13037757","slug":"four-youths-died-due-to-heatstroke-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1008-398305-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लू लगने से चार युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लू लगने से चार युवकों की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। लू लगने से शुक्रवार को चार युवकों की मौत हो गई। चारों की उम्र 30 से 35 साल है। चारों के शरीर अकड़ गए थे। डाॅक्टरों का कहना है कि ऐसी स्थिति लू लगने पर होती है। इनमें से किसी की भी पहचान नहीं हो सकी है। शव एमएमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पिछले 20 दिन में 15 से ज्यादा लोग इसी तरह जान गंवा चुके हैं। यह अलग बात है कि सरकारी रिकाॅर्ड में अब तक गर्मी से मौत का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम 4:35 बजे एंबुलेंस से 33 वर्षीय युवक को खोड़ा के लोकप्रिय विहार से इमरजेंसी में लाया गया था। जांच में पता चला कि युवक के शरीर में अकड़न थी और उसकी मौत हो चुकी थी। सुबह 10 बजे जीटी रोड पर जवाहर गेट के सामने से 35 वर्षीय अज्ञात युवक को एंबुलेंस लेकर आई थी। जांच करने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी थी।
इसी तरह रेलवे यार्ड में पानी की टंकी के पास 32 वर्षीय युवक बेहोश पड़ा था। अस्पताल लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि 12 जून की रात 10:20 बजे भर्ती 30 वर्षीय युवक को गुलधर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से पुलिस ने लाकर भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम से ही पता चल सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गर्मी में बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर निकलना ही पड़े तो खाली पेट न जाएं। अपने पास कोई एक पचाहन पत्र जरूर रखें। अगर गर्मी लगने से हालत बिगड़ती है तो तत्काल नजदीकी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में जाएं।
800 पहुंचे अस्पताल, 32 किए भर्ती
गर्मी के कारण बीमार हुए 800 लोग एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे थे। इनमें अधिकांश मरीजों को उल्टी, दस्त, लू लगने, शरीर में दर्द व बेचैनी की परेशानी थी। दोनों अस्पतालों में 32 मरीजों को भर्ती किया गया। एमएमजी की ओपीडी में इलाज के लिए लाइन में लगी 32 वर्षीय अनु बेहोश होकर गिर गई। डॉक्टर ने ओपीडी में ही स्ट्रेचर पर लिटाकर पानी का छींटा लगवाया तो उन्हें होश आ गया। अनु ने बताया कि अचानक गर्मी लगने से चक्कर आ गया था। संयुक्त अस्पताल में बुखार का इलाज कराने आए डासना निवासी मोहम्मद जुबैर को चक्कर आ गया तो मौजूद गार्ड ने संभालकर बेंच पर लिटाया। इसके बाद ओपीडी में इलाज के बाद वह घर चले गए।
पांच दिन तक लू चलने के आसार : शाम अचानक धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बूंदाबादी होने से कुछ पल के लिए चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन हवा बंद होने के बाद फिर से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। तेज आंधी आने से तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आ गई। तेज आंधी आने से रास्ते में चल रहे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कई क्षेत्रों में घंटो बिजली भी गुल रही। आंधी आने से कई मकानों के बाहर लगे हुए टीन शेड उड़ गए तो कई जगह पेड़ गिरने की भी सूचना आई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस होने के साथ ही 23 किमी की गति से पूरे दिन गर्म हवा चलने पर लू से झुलसते रहे। दिन में तपिश और रात में उमस से बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी साही का कहना है कि आने वाले पांच दिन तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री और न्यूनतम 29 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। डॉ. साही का कहना है कि पांच दिन तक दिन में लू भी चलने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 29 से 32 के बीच होने से रात में भी तपिश रहेगी।