फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four to six-hour power cuts in THA; residents inconvenienced

Ghaziabad News: टीएचए में चार से छह घंटे तक बिजली कटौती, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Four to six-hour power cuts in THA; residents inconvenienced
साहिबाबाद। टीएचए के कई इलाकों में बिजली लाइनों और फीडरों की मरम्मत के नाम पर हो रही लंबी कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। शालीमार गार्डन, साहिबाबाद सब्जी मंडी और खोड़ा समेत कई क्षेत्रों में लोग शनिवार रात बिजली ट्रिपिंग की समस्या से जूझते रहे। कई इलाकों में चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पानी की किल्लत और रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन निवासी रमेश कुमार ने बताया कि बिजली कटौती के कारण घरों में जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार रात भी हर एक घंटे में बिजली का आना-जाना लगा रहा। वहीं बिजली उपकरणों के बंद होने से घरेलू कामकाज में परेशानी आई। वहीं सब्जी मंडी में मरम्मत कार्य के चलते दो दिन से बिजली कटौती हो रही है। घंटों-घंटों बिजली नहीं होने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी कई सेक्टरों में दोपहर करीब दो बजे से चार बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

विद्युत नगरीय वितरण खंड-33 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में करीब चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि 33 केवी इंडिपेंडेंट फीडर अंबिका स्टील पर तार व खंबे बदलने का कार्य किया गया। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। प्रभावित क्षेत्रों में एलोना इंडस्ट्री, अंबिका स्टील फैक्ट्री, अंबिका स्टील सबस्टेशन, सीपीडब्ल्यूडी सेक्टर-10, 16 वसुंधरा, टाइगर आईडीसी, वैशाली सेक्टर-6 और महाराजपुर-3 शामिल हैं। निगम ने उपभोक्ताओं को पूर्व में मैसेज भेजकर सहयोग की अपील की थी। साथ ही अपने जरूरी काम पहले ही करने के लिए सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed