{"_id":"66a42e421e74df03a70c2a84","slug":"four-to-rs-130-crore-cheated-in-the-name-of-investment-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-428415-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निवेश के नाम पर चार से 1.30 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निवेश के नाम पर चार से 1.30 करोड़ ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर शॉर्ट वीडियो और उसके बाद निवेश कर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर चार लाेगों से साइबर अपराधियों ने 1. 30 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। मामले में चारों ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दी है।
इंदिरापुरम के अहिंसा खंड के रहने वाले वसीम अख्तर से 70.30 लाख रुपये, वसुंधरा के भगवान सिंह से 28.56 लाख रुपये, राजनगर एक्सटेंशन के आदित्य मल्ल से 17.40 रुपये और राहुल विहार के इंद्र मोहन ठाकुर से 15.94 लाख रुपये की ठगी की गई। सभी का कहना है कि शातिरों में उन्हें सोशल मीडिया पर मिली वीडियो को देखने के बाद सभी को ग्रुप में जोड़ा गया था। जहां मुनाफे का झांसा देकर रुपये निवेश कराए और ठगी की। जब रकम वापस नहीं मिली तो ठगी का अहसास हुआ। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि मामले में ठगी कई रकम को फ्रीज करने का प्रयास किया जा रहा है। शातिरों को ट्रेस करने के लिए टीमें में लगी है।