फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four students caught copying from slip in HLM

Ghaziabad News: एचएलएम में पर्ची से नकल करते पकड़े गए चार छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
Four students caught copying from slip in HLM
गाजियाबाद। जिले के 26 केंद्रों पर सीसीएसयू की विभिन्न कोर्स की परीक्षा चल रही है। दुहाई स्थित एचएलएम कॉलेज में करीब चार हजार छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें आठ छात्रों के पास स्मार्टवॉच व चार छात्रों के पास से पर्चियां मिलीं। पर्ची से नकल करने वाले छात्रों की रिपोर्ट बनाकर उड़नदस्ते ने सीसीएसयू को भेजी। स्मार्टवॉच का उपयोग परीक्षा में नकल करने के लिए होता नहीं पाया गया, इसलिए सभी छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा आईएमआर कॉलेज में दो नकलची पकड़े गए। जबकि, छह बच्चों को चेतावनी दी गई। आईएएमआर में एक छात्र को चेतावनी दी गई। सीसीएसयू के उड़नदस्ते के संयोजक डॉ. शिवराज सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में स्मार्टवॉच लेकर छात्र अंदर चले गए, यह कक्ष निरीक्षक के साथ केंद्र अधीक्षक की भी लापरवाही है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। कक्ष में साफ सफाई नहीं कराई गई थी, कुछ नकल लिखीं पर्चियांं कमरों में पड़ी हुई थीं, इससे लग रहा था कि पहले छात्रों ने वहां नकल की है। इस संबंध में भी रिपोर्ट तैयार की गई है। पूरी स्थिति की वीडियोग्राफी कराई गई है। आईएएमआर कॉलेज में छात्रों के मोबाइल कक्ष निरीक्षक के पास रखे हुए थे, जो पूरी तरह गलत हैं। मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कक्ष से बाहर होने चाहिए। इसकी रिपोर्ट बनाकर सीसीएसयू को भेजी गई है। उड़नदस्ते के प्रमुख डॉ. विनय चिकारा ने बताया कि किसी भी स्थिति में परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed