{"_id":"6a7e207040e88385c4051d00","slug":"four-people-including-a-student-injured-in-road-accidents-at-three-locations-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22625-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन जगहों पर हुए सड़क हादसों में छात्र समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन जगहों पर हुए सड़क हादसों में छात्र समेत चार लोग घायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस हिडन क्षेत्र के अलग-अलग सड़क हादसों में छात्र समेत चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटनाएं खोड़ा, लिंक रोड और टीला मोड थाना क्षेत्रों में हुई है। घायल के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना एक-
दुर्गेश कुमार निवासी बृज विहार परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी प्रेमलता ने बताया कि उनके पति दुर्गेश बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जब उनके पति कड़कड़ मॉडल के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने पति की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दुर्गेश और उनका साथी उज्जवल गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक की टक्कर ने दुर्गेश के हाथ को कुचल दिया। घटना के बाद आसपास के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना दो-
महेश चंद निवासी खोड़ा कॉलोनी ने बताया कि उनका बेटा शिवम पैदल 12 अगस्त को घर से कुछ दूरी पर ट्यूशन पढऩे जा रहा था। जब वह मात्रिका विहार में पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनके बेटे शिवम को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराकर उन्हें और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि शिवम के पैर की हड्डी टूट गई। अस्पताल में शिवम की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना तीन-
टीला मोड़ क्षेत्र के भोुपरा निवासी कैप्टन महिपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को उनका बेटा यथार्थ डीएलएफ स्थित कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। ऑक्सी होम सोसायटी के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके बेटे की आंख, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी। इतना ही नहीं हादसे में उसकी आंख भी खराब हो गई और चेहरे पर कई कई फ्रेक्चर हुए हैं। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।डीसीपी ट्रांस हिडन ने बताया कि मामलों में जांच की जा रही है।