फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four people including a seven-year-old girl injured in three road accidents

Ghaziabad News: तीन सड़क हादसों में सात वर्षीय बच्ची समेत चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four people including a seven-year-old girl injured in three road accidents
मोदीनगर। नगर में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में सात वर्षीय बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात वर्षीय बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर से सटे गांव बेगमाबाद निवासी विशाल माहेश्वरी की सात वर्षीय पुत्री अवनी बीते दिन घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक बाइक सवार ने अवनी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अवनी गंभीर रूप से घायल हो गई। अवनी को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा बेगमाबाद निवासी देवेंद्र कुमार का भतीजा प्रज्ञान शुक्रवार शाम अपनी दादी के साथ बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने प्रज्ञान को जोरदार टक्कर मार दी। अधिवक्ता विवेक गर्ग ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी बहन प्राची और जीजा संयोग स्कूटर से रैपिड स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान एक बेकाबू स्कूटी ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसे में प्राची और संयोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तीनों हादसों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed