फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four of BJP's victory in Ghaziabad

Ghaziabad News: गाजियाबाद में भाजपा की जीत का चौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Four of BJP's victory in Ghaziabad
अतुल गर्ग ने कांग्रेस की डाॅली शर्मा को हराकर दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन

8,54,170
वोट मिले अतुल गर्ग को
5,17,205

वोट मिले डाॅली शर्मा को
3,36,965

वोटों से जीती भाजपा
सदर विधानसभा सीट पर होगा उप चुनाव

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी में भाजपा का अभेद्य दुर्ग कहे जाने वाली गाजियाबाद लोकसभा सीट पर लगातार चौथी बार भगवा परचम लहराया है। भाजपा के उम्मीदवार और सदर विधायक अतुल गर्ग ने कांग्रेस की डाॅली शर्मा को 3.36 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। बसपा उम्मीदवार नंद किशोर पुण्डीर तीसरे स्थान पर रहे। उनकी जमानत राशि जब्त हो गई। अतुल गर्ग और डाॅली शर्मा के अलावा कोई भी उम्मीदवार अपनी जमानत राशि नहीं बचा पाया। इसके लिए 2.41 लाख वोटों की जरूरत थी।
पांचों विधान सभा क्षेत्र में खिला कमल
अतुल गर्ग को 8,54,170, डाॅली शर्मा को 5,17,205 और नंद किशोर पुण्डीर को 79,525 वोट मिले। जीत का अंतर 3,36,965 रहा। यह पिछले चुनाव के मुकाबले कम है। 2019 में वीके सिंह 5.67 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। इस बार गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पांचों विधानसभा क्षेत्र गाजियाबाद सदर, साहिबाबाद, लोनी, मुरादनगर और धौलाना में कमल का फूल खिला। पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह क्षत्रियों के गढ़ साठा-चौरासी वाले धौलाना क्षेत्र में पिछड़ गए थे।
विज्ञापन


गोविंदपुरम अनाज मंडी में मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई वोटों की गिनती में पहले ही चरण में अतुल गर्ग ने बढ़त बना ली। यह आखिरी चरण तक जारी रही। भाजपा ने दो बार के सांसद वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया था। अतुल गर्ग को 58.16 और डाॅली को 35.21 प्रतिशत वोट मिले हैं। डाॅली की यह लगातार दूसरी हार है। वह एक बार मेयर का चुनाव भी हार चुकी हैं। इस तरह हार की हैट्रिक लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल गर्ग की जीत से सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया है। 20 साल बाद ऐसा मौका दूसरी बार आया है। इससे पहले 2004 में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र गोयल विधायक होते हुए लोकसभा का चुनाव जीते थे। पोस्टल बैलेट में भी अतुल गर्ग को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।



15 साल बाद मिला स्थानीय सांसद

अतुल गर्ग के रूप में गाजियाबाद को 15 साल बाद स्थानीय सांसद मिला है। परिसीमन के बाद यह पहला मौका है जब बाहरी उम्मीदवार को जीत नहीं मिली है। तीन चुनाव में एक बार राजनाथ सिंह और दो बार वीके सिंह जीते। दोनों बाहर के रहने वाले थे। परिसीमन से पहले 2004 में कांग्रेस के सुरेंद्र गोयल जीते थे। वह भी गाजियाबाद के ही निवासी थी। उनके अलावा 1980 में जीते अनवर अहमद और 1989 में जीते केसी त्यागी भी स्थानीय थे। अन्य सभी सांसद बाहर के रहने वाले थे।



क्षत्रियों की जीत का सिलसिला टूटा

अतुल गर्ग की जीत से क्षत्रिय समाज के उम्मीदवारों की जीत का तीन चुनाव से चला आ रहा सिलसिला भी टूट गया। 2009 में राजनाथ सिंह, 2014 और 2019 में वीके सिंह जीते थे। दोनों क्षत्रिय समाज से हैं। 1991 से 2019 तक आठ में से सात बार क्षत्रिय समाज के उम्मीदवार ही जीते। इनमें 1991 से 2004 तक चार बार भाजपा के रमेश चंद तोमर जीते थे। उनकी जीत का रथ कांग्रेस के सुरेंद्र गोयल ने रोका था। इस तरह दोनों बार क्षत्रिय समाज के उम्मीदवारों का विजय रथ वैश्य समाज के उम्मीदवार ने ही रोका है।


जीत-हार के कारण

1. अतुल गर्ग के लिए सभी विधायक और संगठन के पदाधिकारी एकजुट हुए। वीके सिंह से तालमेल नहीं बन पा रहा था। डाॅली शर्मा के लिए संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट नजर नहीं आए।
2. भाजपा का चुनाव प्रचार आक्रामक रहा। पीएम मोदी ने रोड शो किया, सीएम योगी ने तीन सभाएं कीं। राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता आए। डाॅली शर्मा के लिए किसी बड़े नेता ने न तो रैली की और न ही रोड शो।

3. भाजपा का रालोद के गठबंधन का फायदा मिला। दोनों दलों के नेताओं में अच्छा तालमेल नजर आया। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के आने के बावजूद सपा और कांग्रेस के गठबंधन में ऐसी एकजुटता नजर नहीं आई।
वोट प्रतिशत
अतुल गर्ग 58.16
डाॅली शर्मा 35.21
नंद किशोर पुण्डीर 5.21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed