फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four month old girl was stolen to sell, accused arrested

Ghaziabad News: बेचने के लिए चोरी की थी चार माह की बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Four month old girl was stolen to sell, accused arrested
गाजियाबाद। 10 दिसंबर को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से चार माह की बच्ची चोरी करने के मामले का जीआरपी ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने बच्ची को चोरी करने वाले पीलीभीत के घुंघचाई थाना के कबीरपुर कसगंजा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बेचने के लिए बच्ची को चुराया था।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि 10 दिसंबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर के लवकुश नगर निवासी दीपक कुमार गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर आगरा जाने के लिए पहुंचे थे। तभी उनको एक अनजान युवक मिला। जिसने उनको शराब पिलाकर उनकी चार माह की बच्ची को चोरी कर ली थी। जीआरपी की 10 टीमें घटना के खुलासे के लिए काम कर रही थीं। जब घटना हुई उस वक्त आरोपी के पास जो नंबर था, उसकी जांच की गई। तब पता चला कि सोनीपत में भी ट्रेन में एक यात्री को शराब पिलाकर वह उनका मोबाइल चोरी कर लाया था। इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू की।
विज्ञापन

दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल के स्टेशनों पर पुलिस की टीम में तैनात की गईं। तब एक संदिग्ध जो करनाल में रात में रैन बसेरे में रुका था। उसने वहां अपना आधार कार्ड जमा किया था। आधार कार्ड के जरिये पुलिस की टीम पीलीभीत पहुंची और विकास कुमार को उसकी बहन की ससुराल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बच्ची को अपनी बहन को यह कहकर दिया था कि उसको वह स्टेशन पर लावारिस में मिली है। इसके बाद वह ग्राहक तलाशने में जुटा था लेकिन उसको कोई ग्राहक बच्ची को खरीदने के लिए नहीं मिला था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। वहीं, आठ दिन बाद बच्ची के मिलने पर मां और उसके पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले
आरोपी तक पहुंचनेे के लिए जीआरपी ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के अलावा आसपास के 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 2000 से ज्यादा मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली। तब जाकर इस मामले में कामयाबी मिली। छानबीन में पता चला है कि आरोपी पूर्व में भी कई यात्रियों का मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर चुका है। जीआरपी गाजियाबाद की टीम को एसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस मौके पर जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता, निरीक्षक अनुज मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed