फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four major drains will be constructed at a cost of Rs 17.38 crore, the Mayor laid the foundation stone

Ghaziabad News: 17.38 करोड़ से बनेंगे चार बड़े नाले, महापौर ने किया शिलान्यास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four major drains will be constructed at a cost of Rs 17.38 crore, the Mayor laid the foundation stone
गाजियाबाद। शहर के विभिन्न वार्डों में लोगों को राहत देने के लिए शनिवार को महापौर सुनीता दयाल ने करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड 91, 56, 74 और 35 में करीब 17.38 करोड़ रुपये की लागत से चार बड़े नालों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि वार्ड-91 कविनगर में केडी-1 से केए-11 होते हुए आरडीसी फ्लाईओवर और स्पोर्ट्स प्लाजा तक 4.04 करोड़ रुपये की लागत से नाला बनाया जाएगा। वार्ड-56 चिरंजीव विहार में डायमंड फ्लाईओवर से मकान नंबर 1/124 तक 4.85 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण होगा। वार्ड-35 में त्रिवेणी अलमारी शोरूम से बेहरामपुर स्थित एमआरएफ सेंटर के सामने एनएच-9 तक सर्विस रोड, नाला और समेकित विकास कार्य 4.14 करोड़ रुपये में कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं वार्ड-74 वसुंधरा सेक्टर-13 से सेक्टर-19 तक 4.35 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य नाला बनेगा। इसके अलावा वार्ड-56 चिरंजीव विहार अंसल मार्केट के सामने 40 लाख रुपये की लागत से सड़क और डिवाइडर का निर्माण होगा। वार्ड-69 लोहिया नगर सी-ब्लॉक में सड़क और इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य 28 लाख रुपये में कराया जाएगा। वार्ड-96 नेहरू नगर-3 में पार्क के सौंदर्यीकरण पर करीब 20 लाख रुपये और वार्ड-62 गोविंदपुरम स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण पर 68 लाख रुपये खर्च होंगे। महापौर ने कहा कि चिरंजीव विहार, वसुंधरा और कविनगर जैसे इलाकों में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। नाला निर्माण के बाद लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश कार्य बरसात से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed