{"_id":"67253935715afa9690067ad4","slug":"four-lakhs-were-grabbed-in-the-name-of-selling-a-car-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104332-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार बेचने के नाम पर चार लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार बेचने के नाम पर चार लाख हड़पे
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी की डबलस्टोरी कॉलोनी निवासी चालक को कार बेचने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अजय चोपड़ा ने बताया कि वह कार चालक हैं। उन्होेंने टैक्सी में चलाने के लिए एक कार का सौदा तय किया। अजय ने अपनी पत्नी के गहने बेचकर कार विक्रेता प्रवेश कुमार को 3.95 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। शेष रकम गाड़ी नाम होने पर देनी तय हुई। छानबीन में कार एक ऑनलाइन टैक्सी सर्विस कंपनी में ब्लैक लिस्ट निकली और कार पर अलग-अगल फाइनेंस कंपनी का ऋण भी पाया गया। अजय चोपड़ा ने कार विक्रेता प्रवेश कुमार से इसकी शिकायत की तो वह अभद्रता करने लगा और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रवेश कुमार निवासी मोदीनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।