फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four lakhs were cheated from a woman on the pretext of completion of the policy

Ghaziabad News: पॉलिसी पूरी होने का झांसा देकर महिला से चार लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs were cheated from a woman on the pretext of completion of the policy
कौशांबी। थाना क्षेत्र के कैलाश टावर में रहने वाली एक महिला को शातिर ने पॉलिसी पूरी होने के बहाने जाल में फंसा कर चार लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिर के फोन बंद करने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। कौशांबी पुलिस को पीड़िता ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रजनी गोयल ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त को अनजान नंबर से अवनीश श्रीवास्तव नाम के युवक ने उन्हें कॉल की, जिसमें शातिर ने खुद को मुंबई निजी बैंक के मुख्यालय से वरिष्ठ पदाधिकारी बताया। शातिर ने उन्हें जाल में फंसाने के लिए पॉलिसी नंबर और बैंक खाते की पूरी जानकारी दी। बाद में उनसे पॉलिसी पूरी होने की एवज में कई तरह की प्रक्रिया करने के बारे में कहा। आरोप है कि शातिर ने उनकी एक और युवक से फोन पर बात कराई। उसने खुद को दिल्ली सेंट्रल ऑफिस के मुख्यालय का पदाधिकारी बताया। दोनों शातिरों ने उन्हें बातचीत के बहाने जाल में फंसाया और तीन अलग-अलग खातों में उनसे चार लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने सारी प्रक्रिया करने के बाद जब शातिर से पॉलिसी की रकम मांगी तो उसने झांसा देकर फोन बंद कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि फोन नंबर और शातिरों के खाते की जानकारी के आधार पर मामले की जांच हो रही है। दोनों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed