{"_id":"69ed190713669cdc9d0e3c3c","slug":"four-lakh-rupees-extortion-money-demanded-from-the-family-of-naib-subedar-report-filed-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109337-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नायब सूबेदार के परिजन से चार लाख की रंगदारी मांगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नायब सूबेदार के परिजन से चार लाख की रंगदारी मांगी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। शहर के भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी नायब सूबेदार के परिवार से चार लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी सतेंद्र कुमार भारतीय सेना पुलिस को दी शिकायत में बयाया कि नायब सूबेदार है और अब मेघालय में तैनात है। 27 मार्च को उनके परिजनों के अलग-अलग नंबरों से कॉल कर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रुपये न देने पर आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उनके परिजन की रैकी भी कर रहे हैं। सतेंद्र कुमार ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर मामले की शिकायत की। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधर अनुसार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।