{"_id":"697e5f5b986fac5039021290","slug":"four-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-selling-land-case-registered-against-11-people-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108485-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जमीन बेचने के नाम पर चार लाख की ठगी, 11 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जमीन बेचने के नाम पर चार लाख की ठगी, 11 पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव जहांगीरपुर में जमीन दिलाने के नाम पर नरेंद्र कुमार से चार लाख रुपये की ठगी का आरोप है। डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव पट्टी के रहने वाले नरेंद्र कुमार की शिकायत के अनुसार वह जमीन की तलाश में थे। गांव जहांगीरपुर में 20 लाख रुपये में जमीन का सौदा हो गया। नरेंद्र कुमार ने चार लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर दिए। शेष धनराशि बैनामे पर देना तय हुई। आरोप है कि आरोपी एग्रीमेंट के बाद बैनामा करने में आनाकानी करने लगे। आरोपियों ने किसी और को बैनामा कर दिया। नरेंद्र ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। नरेंद्र ने डीसीपी ग्रामीण से मामले की शिकायत की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार कप्तान सिंह निवासी सदरपुर व मारूत चौधरी, बिलकिस, फिरदोस, राबिया, जावेद, फैमिदा प्रवीण, फिरोज अंसारी, आसिफ, जमील व शमशाद अली निवासी जहांगीरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।