{"_id":"68b5e819277a7b312304d995","slug":"four-interstate-criminals-who-stole-cars-on-demand-were-caught-ghaziabad-news-c-30-gbd1017-711753-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑनडिमांड कार चोरी करने वाले चार अंतरराज्यीय बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑनडिमांड कार चोरी करने वाले चार अंतरराज्यीय बदमाश पकड़े
विज्ञापन
क्राइम ब्रान्च ने गिरफ्तार किए वाहन चोर। स्रोत: पुलिस
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच और लोनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो ऑन डिमांड कार चोरी करता है। इलेक्ट्रिक उपकरणों से अधिकांश मारुति कंपनी की कार चोरी करने में एक्सपर्ट इस गिरोह के 14 सदस्यों के नाम उजागर हुए हैं। इनमें से चार बदमाशों को रविवार की रात गिरफ्तार किया गया है और सात कार बरामद की हैं। जबकि दो सदस्य दो दिन पूर्व लिंक रोड से गिरफ्तार किए गए। उनसे दो कारें बरामद हुई हैं। यह गिरोह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और झारखंड में सक्रिय हैं। टीम का दावा है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सलमानी गिरोह के सदस्यों ने लिंक रोड थाना क्षेत्र से ब्रेजा कार चोरी की थी, टीम चोरी की कार खोजने में जुटी तो सलमानी गिरोह के बारे में जानकारी हुई। रविवार की रात डाबर तिराहे पर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे सात चोरी की कार बरामद हुई हैं। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम मोहम्मद चांद निवासी ग्राम सौंदा थाना निवाड़ी गाजियाबाद, सूफियान निवासी मोहल्ला मियां सराय माता का थाना व जनपद संभल, उवैश निवासी ग्राम कनपुरा थाना डिडौली जनपद अमरोहा और ब्रजमोहन उर्फ बीएम निवासी ग्राम लोहरा थाना जहांगीराबाद हाल निवासी जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर बताए हैं। बरामद कारों में से छह मारुति और एक हुंडई सहित सात कार बरामद की हैं। साथ ही वाहन चोरी करने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अवैध असलाह बरामद किए हैं। वाहन चोरों के पास से ब्रेजा कार के वाहन स्वामी के आधार कार्ड की छायाप्रति भी बरामद हुई है।
दुबई के उपकरणों से चार मिनट में कार चोरी
गिरोह के सदस्यों ने फटाफट कार चोरी करने के लिए दुबई से इलेक्ट्रिक उपकरण मंगाए हैं। इनमें री-प्रोग्रामिंग मशीन, जैमर और इलेक्ट्रॉनिक चाबी जैसे हाईटेक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। यह गिरोह मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से गाड़ियों की चाबियों को री-प्रोग्राम करके चोरी की वारदातों को अंजाम देता था, जिसकी मदद से वे आसानी से हाईटेक चार पहिया वाहन चुरा लेते थे। चार से पांच मिनट के अंतराल में यह गिरोह कार चोरी कर भाग जाता है।
विज्ञापन
चोरी कर रिसीवर को सौंपते थे कार
सलमानी गिरोह तीन स्टेज पर कार चोरी और बेचने का काम करता है। गिरोह के कुछ सदस्य ग्राहक खोजते हैं, डिमांड के अनुसार कीमत तय की जाती है। इसके बाद वाहन चोरी करने वाले सदस्यों को मांग बताई जाती है जो कार चोरी कर रिसीवर को सौंपते हैं। यह रिसीवर कार को पुलिस से बचाकर गांवों के रास्ते से डिमांड दर्ज कराने वाले सदस्य को सौंपता है। वह सदस्य ग्राहक को चोरी की कार सौंपकर पैसे वसूलता है और कमीशन काटकर गिरोह तक भेजता है। चोरी की कार 70 से सवा लाख रुपये तक बेची जाती थी।
बदमाशों के आपराधिक इतिहास की लंबी फेहरिस्त
गैंग के सरगना फारुख सलमानी निवासी ग्राम सैंदा थाना निवाड़ी गाजियाबाद के खिलाफ शराब तस्करी के मुरादनगर, मोदीनगर, कविनगर, विजय नगर, इंदिरापुरम, हापुड़, नोएडा, कनखल, हरियाणा और सोनीपत सहित 25 मुकदमे दर्ज हैं। चांद के खिलाफ दिल्ली में आठ, अलीगढ़ में एक, मेरठ में एक, गाजियाबाद में पांच सहित 15 मुकदमे दर्ज हैं। सूफियान पर दिल्ली में आठ, अलीगढ़ में एक, गाजियाबाद में चार सहित 13, उवेश पर दिल्ली में आठ, अलीगढ़ में एक, सीतापुर में एक और गाजियाबाद में छह सहित 16 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि ब्रजमोहन उर्फ बीएम के खिलाफ दिल्ली में आठ, अलीगढ़ में एक, गाजियाबाद में एक सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं।