{"_id":"6a1b3a94e7761c3ab702cfeb","slug":"four-gang-members-of-vehicle-theft-arrested-bike-and-scooter-recovered-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109675-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, बाइक व स्कूटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, बाइक व स्कूटी बरामद
विज्ञापन
मोदीनगर। मोदीनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों ने दोनों वाहन मेरठ से चोरी किए थे। इनमें से स्कूटी को आरोपी करीब डेढ़ साल से नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल कर रहे थे।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान चार आरोपियों चूनाभट्ठी कॉलोनी निवासी कुनाल व नितिन कुमार और ई-लाइन कॉलोनी निवासी चेतन उर्फ तुषार व हर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले मेरठ से स्कूटी चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट बदल दी थी। इसके बाद वे स्कूटी का इस्तेमाल मोदीनगर क्षेत्र में कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले रेकी करते थे और मौका मिलने पर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।