Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four-day Chhath festival concludes with the offering of 'arghya' to the rising sun

Ghaziabad News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four-day Chhath festival concludes with the offering of 'arghya' to the rising sun

विज्ञापन
साहिबाबाद। लोक आस्था, सूर्योपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धा और उल्लास से संपन्न हो गया। तड़के से ही हिंडन छठ घाट समेत शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
व्रती महिलाओं और पुरुषों ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने पारण कर चार दिवसीय कठिन व्रत का समापन किया। हिंडन घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। घाट पर जगह-जगह व्रती भगवान सूर्य के उदय होने की प्रतीक्षा में जल में खड़े रहे। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


बेटे की दीर्घायु के लिए दो किमी दंडवत कर पहुंचीं घाट
छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था की अनूठी तस्वीर भी देखने को मिली। बेटे संतोष की दीर्घायु और खुशहाल भविष्य की कामना लेकर खुशिया देवी करीब दो किमी तक दंडवत करते हुए हिंडन छठ घाट पहुंचीं। वहीं, परिवार के सदस्यों की लंबी आयु और बच्चों के सुखद भविष्य की मन्नत लेकर शिखा अपनी ननद राधिका के साथ करीब दो किमी दंडवत करते हुए घाट पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटियों में भी हुई सूर्यदेव की आराधना
वसुंधरा सेक्टर-18 स्थित गीतांजलि सोसायटी के स्विमिंग पूल में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना के बाद हवन भी किया गया। वैशाली सेक्टर-4 स्थित अंबेडकर पार्क में भास्कर सेवा समिति की ओर से बनाए गए कृत्रिम घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया। टीम 100 गाजियाबाद के डॉ. सुनील वैध ने आयोजन के लिए समिति, पार्षद नीलम भारद्वाज और सहयोगियों की व्यवस्थाओं की सराहना की। आकाश गंगा अपार्टमेंट सेक्टर-4बी के मंदिर वाले पार्क में पहली बार छठ पूजा का आयोजन किया गया। यहां व्रतियों के लिए चाय और पारंपरिक प्रसाद की व्यवस्था की गई। शिप्रा सन सिटी फेस-2 के जॉगर्स पार्क में भी सुबह के अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वार्ड-37 के शालीमार गार्डन क्षेत्र में चार स्थानों पर छठ घाट बनाए गए थे। प्रयास पार्क विक्रम एन्क्लेव, गौरी शंकर पार्क, स्वामी विवेकानंद पार्क और वजीराबाद रोड स्थित पतंजलि स्टोर के पास बने घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पार्षद रवि भाटी और पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी ने घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
कौशांबी स्थित सुमेरु टावर के पास आयोजित छठ पूजा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पार्षद कुसुम और मनोज गोयल सहित छठ पूजा समिति के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं, राजीव कॉलोनी छठ पूजा समिति की ओर से नगर निगम की सफाई व्यवस्था में सहयोग के लिए क्षेत्रीय सफाई नायक राकेश ग्रोवर और कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के सदस्य दीनानाथ यादव, जय, ठाकुर श्याम सिंह और अवधेश यादव मौजूद रहे।



80 घाटों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पर्व
जिले में हिंडन नदी, नहर, मुरादनगर, यमुना किनारे और लोनी सहित करीब 80 पंजीकृत घाटों पर छठ महापर्व मनाया गया। इस दौरान प्रशासन के निर्देशन में नगर निगम, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस प्रशासन, जीडीए और आवास विकास सहित संबंधित विभागों ने व्यवस्थाएं संभालीं। घाटों पर सफाई, प्रकाश, गंगा जल और सुरक्षा के प्रबंध किए गए। पुरविया जन कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंडित राकेश तिवारी के अनुसार 80 घाटों पर महापर्व में 10 लाख श्रद्धालुओं के करीब शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed