फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four criminals arrested for attempting to rob a doctor

Ghaziabad News: चिकित्सक से लूट के प्रयास में मामले में चार बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:37 PM IST
विज्ञापन
Four criminals arrested for attempting to rob a doctor
मोदीनगर। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम सिंह से लूट के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सक के पास काम कर चुके एक कंपांउडर ने तीन साथियों के साथ मिलकर लूट का षडयंत्र रचा था। नाकाम होने पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। फायरिंग में गोली लगने से चिकित्सक बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बीती छह जनवरी को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर घर से क्लीनिक जाते समय बाल रोेग विशेषज्ञ डॉ. श्याम सिंह से चार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। नाकाम होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की टीमें घटना के खुलासे में लगी थी। शुक्रवार को बदमाशों के नगर में सक्रिय होने की सूचना मिली। पुलिस टीम संजयपुरी क्षेत्र में बदमाशों की घेराबंदी में लग गई।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे दो बाइक पर चार संदिग्ध दिखे। पुलिस नेे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल होकर वहीं गिर गए और दो बदमाश अंधेर का फायदा उठाकर भागने लगे, पुलिस ने पीछा कर उन्हें भी पकड़ लिया। एसीपी ने पकड़े गए बदमाशों के नाम देवेंद्र निवासी विजयनगर गाजियाबाद, प्रिंस उर्फ कविंद्र निवासी न्यू शांतिनगर थाना रिपब्लिक क्रासिंग, सुमित व आकिब निवासी जोहरा थाना जानी मेरठ बताया है। मुठभेड़ में गोली लगने से देवेंद्र और प्रिंस उर्फ कविंद्र घायल हुए है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, तमंचा व दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सुमित निवासी जोहरा थाना जानी मेरठ चिकित्सक डॉ. श्याम सिंह के क्लीनिक पर काम करता था। लगातार शिकायत मिलने पर चिकित्सक ने सुमित को काम से हटा दिया था। काम से हटने के बाद सुमित ने पुलिस भर्ती की तैयारी शुरू कर दी। भर्ती के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसके बाद सुमित ने अपने गांव निवासी आकिब और देवेन्द्र व प्रिंस उर्फ कविन्द्र के साथ मिलकर चिकित्सक से लूट का षड़यंत्र रचा। सुमित ने साथियों को बताया कि घर से क्लीनिक जाते समय चिकित्सक के पास मोटी रकम होती है। पुलिस के अनुसार देवेंद्र के खिलाफ थाना कविनगर में वर्ष 2023 में दुष्कर्म का मुकदमा और प्रिंस उर्फ कविंद्र के खिलाफ गौतमबुद्धनगर में चोरी व क्राॅसिंग रिपब्लिक थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। प्रिंस उर्फ कविंद्र को हत्या के मामले में रकम की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed