फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four clandestine madrasas operating in Khoda; action to be taken soon.

Ghaziabad News: खोड़ा में चार गुप्त मदरसे हो रहे संचालित, जल्द होगी कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four clandestine madrasas operating in Khoda; action to be taken soon.
खोड़ा। सूर्या हत्याकांड के बाद से खोड़ा में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार नए खुलासा कर रही है। अब चार और मदरसों के चलने की जानकारी सामने आई हैं। पुलिस-प्रशासन ने उनकों चिंहित कर लिया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पिछले सप्ताह ही पुलिस-प्रशासन ने बिना पंजीकरण चलने वाले दो मदरसों को सील किया था। वहीं, पुलिस ने 75 हिस्ट्रीशीटर और कुछ चुनिंदा अपराधियों की संपत्ति जांच भी शुरू कर दी है। जिन बदमाशों ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है उनको ध्वस्तीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


सूर्या हत्याकांड के बाद से लगातार हो रही कार्रवाई और जांच में खोड़ा, लोनी और मसूरी में कई अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों के नाम सामने आए थे। इनमें से अधिकतर मदरसों को प्रशासनिक टीम ने नोटिस चस्पा कर सील किया था। वहीं, खोड़ा में लगातार चल रहे सर्वे के बाद गुप्त रूप से संचालित हो रहे चार और मदरसे सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मदरसे घरों और धार्मिक स्थलों की आड़ में चल रहे हैं। इन सभी को चिह्नित कर लिया गया है और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी भेजी गई है। जल्द ही खोड़ा में बड़ी कार्रवाई होने का अंदेशा है।
विज्ञापन



87 अपराधियों की अवैध संपत्ति मिलने पर होगी ध्वस्त
पुलिस ने खोड़ा क्षेत्र के 75 हिस्ट्रीशीटर और 10 से अधिक मामलों के 12 अपराधियों को चिह्नित किया है। पुलिस ने अब इन सभी की संपत्ति जांच शुरू की है। इन अपराधियों की जांच में यदि अवैध रूप से अर्जित की हुई संपत्ति मिलती है तो ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा में अपराधियों का सत्यापन और उनकी संपत्तियों का सर्वे जारी है। रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed