{"_id":"67500c816871f1e3c107b322","slug":"four-candidates-each-in-ward-19-and-21-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-524382-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वार्ड 19 और 21 में चार-चार उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वार्ड 19 और 21 में चार-चार उम्मीदवार
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड 19 और 21 के पार्षद पद के लिए होने जा रहे उप चुनाव में नामांकन का काम मंगलवार को पूरा हो गया। दोनों वार्ड से चार-चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। बुधवार को नामांकन पत्रों को जांच होगी। नाम वापसी के लिए छह दिसंबर की तारीख है।
खास बात यह है कि पार्षद के उप चुनाव में बसपा मैदान में नहीं उतरी है। ऐसे में बसपा के मतदाताओं का रुख काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इन मतदाताओं को अपनी ओर करने के लिए उम्मीदवारों को मशक्कत करनी होगी। वार्ड 19 में कांग्रेस और सपा दोनों ने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि 21 में कांग्रेस का उम्मीदवार है, लेकिन सपा का नहीं।
हाल में ही संपन्न हुए विधानसभा उप चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन से सपा को सीट मिली थी। इससे पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में सीट गई थी। पार्षद उप चुनाव में स्थानीय संगठन की मर्जी के अनुसार ही फैसला लिया गया है। निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन छह दिसंबर को किया जाएगा। दोनों वार्ड में मतदान 17 दिसंबर को होगा और मतदान 19 को। नगर निगम के पार्षदों में भाजपा का बहुमत है। मेयर के चुनाव में भाजपा एक भी चुनाव नहीं हारी है। ऐसे में भाजपा में इस चुनाव के लिए टिकट दावेदारों की लंबी फेहरिस्त थी।
विज्ञापन
एक लाख खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार
पार्षद उपचुनाव में प्रचार के लिए प्रत्याशियों के लिए अधिकतम व्यय सीमा एक लाख रुपये तय की गई है। वार्ड 19 में मतदाताओं की संख्या 13,234 और वार्ड 21 में 13,083 है। 19 में 12 और 21 में 11 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। वार्ड 19 पटेलनगर, मुकुंदनगर की सीट अनुसूचित जाति महिला और वार्ड 21 भोवापुर की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 19 की पार्षद उर्मिला चौहान और 21 के पार्षद आनंद गौतम के निधन के कारण सीट रिक्त हुई हैं।
वार्ड-19 के उम्मीदवार
रंजीता कल्याणी भाजपा
रेखा मकवाना कांग्रेस
प्रियंका हांडा सपा
राजकुमारी निर्दलीय
वार्ड 21 के उम्मीदवार
बिन्नूराम भाजपा
ओम प्रकाश कांग्रेस
रीमा गौतम निर्दलीय
आकाश राज निर्दलीय