{"_id":"691a381bab2e6d4f0a0593c4","slug":"four-arrested-for-stealing-jewellery-worth-lakhs-of-rupees-from-a-house-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12302-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर से लाखों रुपये के गहने चोरी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर से लाखों रुपये के गहने चोरी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित सूर्यनगर निवासी मयंक गुप्ता के मकान में घुसकर चोरी करने वाले चारों आरोपी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिए। इनमें शालीमार गार्डन के विक्रम एनक्लेव निवासी संजय उर्फ संजू व आकाश, दिल्ली के सीमापुरी निवासी समीर उर्फ बग्गा व सलमान उर्फ नाटा हैं। चारों के पास से दो कड़े, एक चेन, 19 सिक्के, 15 विदेशी मुद्रा के नोट, सफेद मोतियों की माला, एक बैटरी और पांच नल की टोटियां बरामद हुई हैं। पूछताछ में चारों ने चोरी की बात स्वीकार की है।
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि एक नवंबर को मयंक गुप्ता के मकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया था। रविवार को पहले पुलिस ने चेकिंग के दौरान संजय और आकाश को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद निशानदेही पर रामपुरी रेलवे लाइन के पास से बाकी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए हुए बैटरी व टोटियों को उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छुपा दिया था। सोने व चांदी के कुछ गहने सीमापुरी में दुकान संचालित करने वाले सराफ प्रदीप वर्मा को 1.20 लाख रुपये में बेच दिए थे। एक लाख रुपये चारों ने आपस में बांट लिए थे। वहीं, एक बैटरी, कुछ बर्तन व अन्य सामान न्यू सीमापुरी स्थित कबाड़ की दुकान पर कारोबारी डालिम को बेच दिए। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि सराफ और कबाड़ कारोबारी की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।