फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Four accused arrested for cheating scrap dealer

Ghaziabad News: स्क्रैप कारोबारी से ठगी में चार आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for cheating scrap dealer
हरिद्वार। दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी को बीएचईएल कारखाने से स्क्रैप दिलाने का झांसा देकर पांच लाख की रकम ठगने के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से कार और चार लाख की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के न्यू सीलमपुर निवासी मोहम्मद समर ने रानीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह स्क्रैप कारोबारी है और उसके परिचित गजेंद्र शर्मा और संदीप ने उसे भेल कारखाने से स्क्रैप दिलवाने का झांसा देकर बुलाया था। इसके बाद अन्य दो लोगों के साथ मिलकर पांच लाख रुपये ले लिए और फरार हो गए। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया, आरोपी सलमान निवासी मोहल्ला पांवधोई ज्वालापुर, गजेंद्र शर्मा उर्फ भोला निवासी रेलवे कॉलोनी थाना विजयनगर, गाजियाबाद यूपी, संदीप कुमार उर्फ वर्मा निवासी तपोवन नगर पांडेवाला ज्वालापुर हरिद्वार, अमन सैनी उर्फ जोनी निवासी निकट देवता मंदिर मोहल्ला चाकलान ज्वालापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed