फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Found the owners of 100 firms with the help of PAN card, recovered Rs 25 crore

Ghaziabad News: पैन कार्ड की मदद से ढूंढे 100 फर्म के मालिक, 25 करोड़ रुपये वसूले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Found the owners of 100 firms with the help of PAN card, recovered Rs 25 crore
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। राज्य कर विभाग ने पैन कार्ड की मदद से ऐसी 100 फर्मों के मालिकों का पता लगाया है, जो आईटीसी लेकर लापता हो गई थीं। इन फर्मों से 25 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। अभी 900 फर्मों की तलाश जारी है। इनकी आईटीसी रोकी जा चुकी है।
इससे पहले राज्य कर विभाग की ओर से इन फर्मों के पतों पर आरसी जारी की जा चुकी है, लेकिन न तो वहां फर्म मिली और न ही कोई कर्मचारी। ऐसे में इनसे कर की वसूली नहीं हो पायी है। इसके बाद से ही राज्य कर विभाग के अधिकारी इन फर्मों का ब्यौरा खंगालने में लगे थे।
विज्ञापन


ट्रांजिट पास बनवाकर भी जीएसटी की चोरी की जा रही है। करीब 250 से ज्यादा वाहन जिले में ट्रांजिट पास लेकर दाखिल हुए थे लेकिन उनके ई-वे बिल पर अनलोडिंग का जो स्थान दर्ज था, वहां पहुंचे ही नहीं। इन राज्यों को यूपी से बाहर उत्तराखंड, हरियाणा आदि राज्यों में जाना था। वाहनों को ट्रेस किया गया तो पता चला कि इन वाहनों ने अन्य राज्यों में जाने की बजाय यूपी में ही माल अनलोड कर दिया। इन वाहनों से भी करीब 20 करोड़ से ज्यादा टैक्स और जुर्माना वसूला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक नंबर, बहती पर दर्शाए गए फर्म के नाम के आधार पर राज्य कर विभाग ने इनके खिलाफ वसूली की आरसी जारी की हुई है, लेकिन यह वाहन ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे मामलों में माल भेजने वाली फर्म और माल ढुलाई करने वाले वाहन दोनों बाहरी राज्य में पंजीकृत होते हैं। इसलिए स्थानीय अधिकारी उन्हें ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं।

राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 भूपेंद्र शुक्ल ने बताया कि पैन कार्ड की मदद से ऐसी फर्मों का पता लगाया गया है, जो आईटीसी लेकर लापता हो गई थीं। इनका दूसरे राज्य में पंजीकरण भी करा लिया गया था। इनसे टैक्स की वसूली की गई है। ऐसी अन्य फर्म का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed