{"_id":"60f5b8c7a205436ab549cc32","slug":"found-the-location-of-both-missing-sisters-investigation-continues-in-the-matter-of-giving-money-policeman-to-find","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: लापता बहनों को 20 दिन बाद भी नहीं तलाश सकी पुलिस, लोकेशन मिलने का किया दावा, गाय बेचकर पैसे देने के मामले में जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: लापता बहनों को 20 दिन बाद भी नहीं तलाश सकी पुलिस, लोकेशन मिलने का किया दावा, गाय बेचकर पैसे देने के मामले में जांच जारी
Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
सार
लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 20 जून को उनकी दो बेटियां घर से लापता हो गई हैं। दोनों बहनें दिल्ली आईटीआई में पढ़ती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी से लापता हुईं दो बहनों का पता पुलिस 20 दिन बाद भी नहीं लगा सकी है। पीड़ित के परिजन थाने के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं पुलिस ने दोनों बहनों की लोकेशन मिलने का दावा किया है। उधर अधिकारियों ने इस घटना में गाय बेचकर पुलिस को पैसे देने के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 20 जून को उनकी दो बेटियां घर से लापता हो गई हैं। दोनों बहनें दिल्ली आईटीआई में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि साथ पढ़ने वाले लड़के दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कुश कुमार, वश कुमार और विपुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने दोनों बेटियों को तलाश करने के लिए उनसे पैसे मांगे हैं। पीड़ित ने अपनी दो गाय बेचकर पुलिस को करीब 40 हजार रुपये दिए हैं। मामले में लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों ने उनसे या किसी अन्य पुलिस के अधिकारी से पैसे देने के मामले में कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
अगर किसी पुलिस कर्मी ने पैसे लिए हैं, तो पुलिस जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ ने कहा कि दोनों बहनों के लोकेशन पुलिस को मिली है, शीघ्र ही सफलता मिलेगी।